Monday, 8 January 2018

दिल्ली के बाद अब राजस्थान में सेक्स आश्रम’ का भंडाफोड़- बाबा के चंगुल से छुड़ाई गईं 72 लड़कियां
कैप्शन जोड़ें
नई दिल्ली:दिल्ली में ‘सेक्स आश्रम’ चलाने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित का पर्दाफाश होने के बाद एक और राजस्थान के आश्रम को भंडाफोड़ हुआ है। रविवार को दिल्ली के बाद राजस्थान के ‘सेक्स आश्रम’ का भंडाफोड़ हुआ है। राजस्थान के सिरोही में आरोपी बाबा के आध्यात्मिक विश्व विद्यालय के भवन पर छापा मारकर 72 लड़कियों को चंगुल से छुड़ा लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आध्यात्मिक विश्व विद्यालय वीरेन्द्र देव दीक्षित चलाता है। पुलिसकर्मी जब सूचना के बाद भवन पहुंचे तो केयरटेकर ने परिसर में उन्हें घुसने नहीं दिया। बाद में महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भेजा गया, जिन्होंने बड़ी संख्या में बिल्डिंग में रह रहीं लड़कियों को पाया। लड़कियां कथित तौर पर बंधक के तौर पर रह रहीं थीं।
पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को वहां से छुड़ा लिया है। पुलिस ने अब सिरोही के आबू रोड पर नया खेड़ा इलाके में स्थित इस बिल्डिंग के प्रॉपर्टी के कागज और क्रियाकलापों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
पिछले महीने राजधानी दिल्ली के रोहिणी में बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का भंडाफोड़ हुआ था,  यहां ये ढो़गी बाबा अधायत्म के नाम पर ‘सेक्स आश्रम’ चला रहा था। पुलिस ने दिल्ली वाले आश्रम से 6 लड़कियों को आजाद कराया था। आरोपी बाबा के देश भर में तकरीबन 80 ऐसे आश्रम हैं। पिछले साल उसका नाम माउंट आबू में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ भी जुड़ा था।

No comments:

Post a Comment

nice

IC Mini Browser for Android

https://www.amazon.com/gp/product/B079W7YL9H IC Mini Browser for Android gives you a great browsing experience in a tiny package. ...